noun in hindi With Bhed aur Example
संज्ञा किसे कहते है ? उदाहरण सहित संज्ञा के बारे में पूरी जानकारी |
प्रिय पाठको आज के इस लेख में हम संज्ञा के बारे में जानेंगे | इसके विभिन्न-विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझेंगे | संज्ञा को इंग्लिश में “NOUN ” कहते है | संज्ञा हिंदी व्याकरण के अनेक महत्वपूर्ण विषयो में से एक है | संज्ञा उन शब्दों को कहा जाता है जो शब्द किसी व्यक्ति , वस्तु , स्थान की ओर इशारा करता है | भाषा को सरल एवं स्पष्ट बनाने के लिए संज्ञा का प्रयोग किया जाता है | संज्ञा के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़िए |
संज्ञा किसे कहते है ?
“जब किसी वाक्य में प्रयुक्त शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, भाव या विचार की ओर संकेत करता है, तो उसे संज्ञा कहते हैं। अंग्रेज़ी में इसे ‘NOUN’ कहा जाता है।”
संज्ञा के उदाहरण |
- व्यक्ति: अमन , गीता , महात्मा गाँधी , श्री नरेंद्र मोदी इत्यादि |
- स्थान: दिल्ली, आगरा , मुंबई , क़ुतुब मीनार इत्यादि |
- वस्तु: किताब, मोबाइल, लैपटॉप , पेन्सिल , पेन इत्यादि |
- भाव: प्रेम, दुःख, इर्षा ,खुशी इत्यादि |
- गुण: सुंदरता, बुद्धिमानी, साहसी , धैर्य इत्यादि |
संज्ञा के कितने भेद होते है ? संज्ञा के भेदों को जानिए | (SANGYA KE BHED )
संज्ञा के कुल 5 भेद होते है | संज्ञा के 5 भेदों की सूचि इस प्रकार है |
- व्यक्तिवाचक संज्ञा |
- जातिवाचक संज्ञा |
- भाववाचक संज्ञा |
- समूहवाचक संज्ञा |
- द्रव्यवाचक संज्ञा |
अब हम इन सभी संज्ञा के प्रकारों को उदाहरण सहित समझते है |
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है ?
व्यक्तिवाचक संज्ञा से अभिप्राय उन विशेष शब्दों से है, जो किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर संकेत करते हैं। इन शब्दों को पढ़कर, सुनकर या उच्चारण करके किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता है। व्यक्तिवाचक संज्ञा को अंग्रेजी भाषा (English )में Proper Noun कहते है |
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण:
- राम
- सीता
- दिल्ली
- हिमालय
- गंगा
- इंडिया गेट
- माउंट एवरेस्ट
- ताजमहल
- नरेंद्र मोदी
- सुभाष चंद्र बोस
2. जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है ?
“जातिवाचक संज्ञा से अभिप्राय उन शब्दों से है, जो किसी वर्ग, जाति या समूह के समस्त व्यक्तियों, वस्तुओं या स्थानों के लिए सामान्य रूप से प्रयुक्त होते हैं।” जातिवाचक संज्ञा को अंग्रेजी भाषा (English ) में Common Noun कहते है |
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
- लड़का
- लड़की
- किताब
- कुत्ता
- पक्षी
- शहर
- पेड़
- फूल
- गाड़ी
- बच्चा
3. भाववाचक संज्ञा किसे कहते है ?
भाववाचक संज्ञा से अभिप्राय उन शब्दों से है, जिनसे किसी भावना, अवस्था या गुण का बोध होता है। भाववाचक संज्ञा को अंग्रेजी भाषा (English ) में Abstract Noun कहते है |
भाववाचक संज्ञा के उदाहरण
- सुंदरता
- सच्चाई
- बहादुरी
- बचपन
- गरीबी
- अमीरी
- दोस्ती
- क्रोध
- प्रेम
- दुख
4. समूहवाचक संज्ञा किसे कहते है ?
“समूहवाचक संज्ञा से अभिप्राय उन शब्दों से है, जिनका प्रयोग व्यक्तियों, वस्तुओं या स्थानों के समूह को एक इकाई के रूप में दर्शाने के लिए किया जाता है।” समूहवाचक संज्ञा को अंग्रेजी भाषा (English ) में Collective Noun कहते है |
समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण
- झुंड (पक्षियों का)
- सेना (सैनिकों की)
- भीड़ (लोगों की)
- वर्ग (छात्रों का)
- टोली (काम करने वालों की)
- झुंड (जानवरों का)
- मंडली (कलाकारों की)
- समूह
- दल
- सभा
5. द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते है ?
“द्रव्यवाचक संज्ञा से अभिप्राय उन शब्दों से है, जिनसे किसी तरल, ठोस या गैस पदार्थ की मात्रा या द्रव्यमान का बोध होता है।”
द्रव्यवाचक संज्ञा को अंग्रेजी भाषा (English )में Material Noun कहते है |
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण
- पानी
- दूध
- चावल
- आटा
- तेल
- सोना
- चाँदी
- रेत
- लोहा
- हवा
हिंदी व्याकरण के कुछ अन्य लेख | ज़रूर पढिए |
- कारक किसे कहते है ? परिभाषा , भेद एवं उदहारण | कारक किसे कहते है ? कारक की परिभाषा | “कारक शब्द का अर्थ होता है — क्रिया (कार्य)
- पर्यायवाची शब्द (Synonyms ) : 1000+ Paryayvachi shabd In Hindi Grammar पर्यायवाची (Paryayvachi) शब्द: समानार्थी शब्द हिंदी व्याकरण जानिए Hindi Vyakaran में पर्यायवाची शब्द किसे कहते है ? 1000+
- वाच्य : परिभाषा , भेद एवं उदाहरण | वाच्य परिवर्तन के नियम आदि |वाच्य किसे कहते है शाब्दिक अर्थ और परिभाषा| नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका आज के इस लेख में।
- काल किसे कहते है ? उदाहरण सहित इसके भेद भूत, भविष्य, वर्तमान काल को समझिए | काल किसे कहते हैं ? (kaal kise kahate hain ) काल के भेद और उदाहरण हिंदी में जानिए
- संज्ञा (Sanghya):अर्थ , परिभाषा , भेद एवं उदाहरण|Noun In Hindiसंज्ञा किसे कहते है ? उदाहरण सहित संज्ञा के बारे में पूरी जानकारी | प्रिय पाठको आज के
- विलोम शब्द क्या है ? 1000+ से भी ज़्यादा Vilom Shabd हिंदी में – Hindi Grammar1000+ Vilom Shabd in Hindi | विपरीतार्थक शब्द (विलोम शब्द क्या है ?) विलोम शब्द (Antonyms) : विलोम शब्द
📝 प्रतियोगी परीक्षा में संज्ञा के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
(Frequently Asked Questions on Noun for Competitive Exams)
प्रश्न 1: संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर: संज्ञा वह शब्द होता है जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, भाव या पदार्थ का नाम ज्ञात होता है।
प्रश्न 2: संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: संज्ञा के पाँच मुख्य प्रकार होते हैं:
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
समूहवाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 3: ‘गंगा’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न 4: ‘पुस्तक’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न 5: ‘सुंदरता’ शब्द कौन सी संज्ञा दर्शाता है?
उत्तर: भाववाचक संज्ञा
प्रश्न 6: ‘झुंड’ किस प्रकार की संज्ञा का उदाहरण है?
उत्तर: समूहवाचक संज्ञा
प्रश्न 7: ‘दूध’ किस संज्ञा के अंतर्गत आता है?
उत्तर: द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 8: भाववाचक संज्ञा किन शब्दों से बनती है?
उत्तर: विशेषण या क्रिया से (जैसे सुंदर → सुंदरता, करना → क्रिया)
प्रश्न 9: ‘भारत’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द समूहवाचक संज्ञा है?
A. बचपन
B. सेना
C. लड़का
D. दूध
उत्तर: B. सेना
अभ्यास के लिए संज्ञा से संबंधित 10 प्रश्न
✅ प्रश्न 1:‘रमेश’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 2:‘दूध’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: द्रव्यवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 3:’सेना’ किस प्रकार की संज्ञा का उदाहरण है?
उत्तर: समूहवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 4:‘सुंदरता’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: भाववाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 5:‘पक्षी’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: जातिवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 6:‘दिल्ली’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 7:‘सच्चाई’ शब्द किस संज्ञा को दर्शाता है?
उत्तर: भाववाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 8:‘लोहा’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: द्रव्यवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 9:‘टोली’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: समूहवाचक संज्ञा
✅ प्रश्न 10:‘पुस्तक’ किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: जातिवाचक संज्ञा










2 thoughts on “संज्ञा (Sanghya):अर्थ , परिभाषा , भेद एवं उदाहरण|Noun In Hindi”