Tense in hindi | काल की परिभाषा एवं भेद |
काल किसे कहते हैं ? (kaal kise kahate hain ) काल के भेद और उदाहरण हिंदी में जानिए |
‘काल’ यह शब्द आपने अपनी स्कूली शिक्षा या परीक्षा के दौरान ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने अपने अध्यापक से भी इसका अर्थ समझा हो। यह एक ऐसा प्रश्न है जो अक्सर विभिन्न परीक्षाओं में पूछा जाता है। यदि आप भी ‘काल’ का अर्थ (हिंदी में) जानना चाहते हैं और इसके भेदों को विस्तार से समझना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़िए। आज के इस लेख में मैं आपको ‘काल’ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ।
Table of Contents
काल की परिभाषा | (kal kise kahate hain )
“‘काल’ शब्द सुनते ही हमारे मन में एक ही विचार आता है – ‘समय’। जी हाँ दोस्तों, ‘काल‘ का अर्थ होता है ‘समय’।” काल सभी प्रकार की भाषाओं के व्याकरण का अभिन्न अंग है |
काल की परिभाषा : “जिस शब्द से किसी क्रिया के होने के समय का पता चले, उसे ‘काल’ कहते हैं। काल हमें यह बताता है कि कोई कार्य किस समय हुआ है, हो रहा है या होगा।”
काल के उदाहरण:
- राम पढ़ाई कर रहा है। (वर्तमान काल)
- सीता कल बाज़ार जाएगी। (भविष्यत काल)
- अमन कल ही हरिद्वार चला गया था। (भूतकाल)
काल के कितने भेद होते है ? kal ke kitne bhed hote hain
काल के मुख्य रूप से तीन (3 ) भेद होते है|
- भूतकाल
- भविष्यकाल
- वर्तमानकाल
अब हम इसके बारे में विस्तार से जानेगे |
भूतकाल किसे कहते है ? (bhoot kaal kise kahte hai)
‘भूतकाल’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है — ‘भूत’ अर्थात् बीता हुआ और ‘काल’ अर्थात् समय। इस प्रकार, भूतकाल का अर्थ होता है बीता हुआ समय।
जब किसी वाक्य में ऐसा कार्य बताया जाता है जो पहले हो चुका हो, तो वहाँ भूतकाल का प्रयोग किया जाता है।
भूतकाल के उदाहरण |
1️⃣ वह बाज़ार चला गया।
2️⃣ राम ने अपना काम बहुत पहले समाप्त कर लिया था।
3️⃣ अमन कल ही हरिद्वार के लिए निकल गया था।
4️⃣ मैंने वह पुस्तक बहुत पहले ही समाप्त कर ली थी।
5️⃣ वह पहले डॉक्टर के पद पर कार्यरत था।
6️⃣ पंडित जी ने यह भविष्यवाणी आज से 5 साल पहले ही कर दी थी।
जब किसी वाक्य के अंत में “था”, “थी”, “थे”, “चुका था”, “कर लिया था” जैसे शब्द दिखाई दें, तो समझ लीजिए कि उस वाक्य में भूतकाल का प्रयोग हुआ है।
भूतकाल के कितने भेद होते है ?
भूतकाल के छह: (6 ) भेद होते है | भूतकाल के 6 भेद इस प्रकार है |
- पूर्ण भूतकाल
- अपूर्ण भूतकाल
- आसन्न भूतकाल
- सामान्य भूतकाल
- संदिग्ध भूतकाल
- हेतुहेतुमद भूत
1. पूर्ण भूतकाल किसे कहते है ?
जब वाक्य में क्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी हो और उसका समाप्त होने का समय निश्चित या स्पष्ट हो, तब वहाँ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) का प्रयोग किया जाता है।
पूर्ण भूतकाल की पहचान कैसे करें |
वाक्य में अक्सर “चुका था”, “किया था”, “कर लिया था”, “देख लिया था” जैसे शब्द होते हैं।
पूर्ण भूतकाल के उदाहरण
- मैंने खाना खा लिया था जब वह आया।
- राम स्कूल जाने से पहले अपना काम पूरा कर चुका था।
- हम ट्रेन के आने से पहले ही स्टेशन पहुँच चुके थे।
- सीता ने फिल्म शुरू होने से पहले टिकट ले ली थी।
2. अपूर्ण भूतकाल किसे कहते है ?
जब किसी क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कोई कार्य चल रहा था, लेकिन वह उस समय तक पूरा नहीं हुआ था, तब वहाँ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) का प्रयोग किया जाता है।
🔹 अपूर्ण भूतकाल की पहचान कैसे करें |
वाक्य में अक्सर “रहा था”, “रही थी”, “रहे थे” जैसे शब्द होते हैं।
🔹 अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण |
- जब मैं पहुँचा, वह खाना खा रहा था।
- बारिश हो रही थी जब हम निकले।
- बच्चे मैदान में खेल रहे थे।
- वह कहानी पढ़ रही थी जब लाइट चली गई।
3. आसन्न भूतकाल किसे कहते है ?
“जब कोई कार्य भूतकाल में शुरू होकर वर्तमान समय से ठीक पहले समाप्त हुआ हो, तो उस भूतकाल को ‘आसन्न भूतकाल’ कहते हैं।”
🔹 आसन्न भूतकाल के उदाहरण:
- मैं अभी-अभी स्कूल से लौटा है। (काम – लौटना; भूतकाल में शुरू हुआ और अभी कुछ क्षण पहले ही समाप्त हुआ है।)
- मैंने अभी अपना होमवर्क पूरा किया है। (क्रिया अभी समाप्त हुई है, वक्त निकट भूतकाल का है।)
- बारिश थोड़ी देर पहले ही बंद हुई है। (बारिश भूतकाल में शुरू हुई और हाल ही में खत्म हुई।)
- उन्होंने कुछ समय पहले ही खाना खाया है।(खाने की क्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन अभी की बात है।)
- मोनिका अभी-अभी बाज़ार से आई है। (आने’ की क्रिया हाल ही में पूरी हुई है।)
4. सामान्य भूतकाल किसे कहते है ?
जब कोई कार्य भूतकाल में हुआ हो और वह कार्य समाप्त हो चुका हो, तब उस क्रिया को सामान्य भूतकाल में कहा जाता है।
सामान्य भूतकाल की पहचान कैसे करें ?
सामान्य भूतकाल की क्रिया के अंत में अक्सर ये प्रत्यय आते हैं:
- आ, ई, ए (जैसे: गया, गयी, आए)
- था, थी, थे (जैसे: गया था, गयी थी, आए थे)
- चुका, चुकी, चुके (जैसे: खा चुका, जा चुकी)
- या, यी, ये (जैसे: किया, गयी, किये)
सामान्य भूतकाल के उदाहरण |
- मैं कल बाज़ार गया।
- रवि ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया।
- सीता ने एक कहानी लिखी।
- उन्होंने सुबह नाश्ता किया।
- हमने पिछले साल दिल्ली की यात्रा की ।
- सुनामी आयी थी |
5.संदिग्ध भूतकाल किसे कहते है ?
“इस क्रिया में भूतकाल में किए गए कार्य के पूर्ण न होने का संदेह या भाव व्यक्त होता है।”
संदिग्ध भूतकाल की पहचान कैसे करें ?
1. वाक्य में संदेह का भाव हो | जैसे: शायद, संभवतः, कदाचित, हो सकता है, लगता है आदि शब्दों का प्रयोग।
2. क्रिया रूप इस प्रकार के होते हैं: “गया होगा“, “किया होगा“, “देखा होगा“, “खाया होगा“, आदि।
3. यह भाव व्यक्त करता है कि –
- कार्य हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं है।
- वक्ता को सिर्फ अनुमान है।
संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण |
- शायद वह समय पर घर पहुँच गया होगा
- राम ने परीक्षा पास कर ली होगी।
- कदाचित वह कल मुंबई गया होगा।
- हो सकता है उन्होंने हमें देखा हो।
- लगता है राहुल ने काम पूरा कर लिया होगा।
6.हेतुहेतुमद भूतकाल किसे कहते है ?
“हेतु-हेतुमद् भूतकाल में एक क्रिया (हेतुमद्) का सम्पन्न होना या न होना किसी अन्य क्रिया (हेतु) के कारण पर निर्भर करता है। यह भूतकाल का एक विशेष प्रकार है, जिसमें दोनों क्रियाएं भूतकाल में होती हैं। यदि दूसरी क्रिया (हेतु) पूर्ण रूप से सम्पन्न होती है, तभी पहली क्रिया (हेतुमद्) सम्पन्न होती है।”
हेतुहेतुमद भूतकाल की पहचान कैसे करें ?
- इस प्रकार के भूतकाल में “क्योंकि”, “इसलिए”, “चूंकि”, “जिससे” आदि कारण सूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
(ये शब्द वाक्य में कारण और परिणाम को जोड़ते हैं।) - इसमें प्रयुक्त दोनों क्रियाएं भूतकाल में होती हैं, जैसे: गया, किया, पढ़ा, बोला, आया था आदि।
(दोनों घटनाएं भूतकाल में घटित होती हैं।) - इस भूतकाल में पहली क्रिया (हेतुमद्) दूसरी क्रिया (हेतु) पर निर्भर होती है।
(यानी कार्य तभी होता है जब उसका कारण पहले घट चुका होता है।)
| वाक्य | हेतु | हेतुमद् |
|---|---|---|
| मुकेश कार्यालय नहीं गया क्योंकि वह अवकाश पर था | वह अवकाश पर था | मुकेश कार्यालय नहीं गया |
| नमन समय पर नहीं पहुँचा क्योंकि उसका वाहन ख़राब हो गया था | वाहन ख़राब हो गया था | नमन समय पर नहीं पहुँचा |
| अंजलि रोने लगी क्योंकि उसके पैर में काँटा लग गया था | पैर में काँटा लग गया था | अंजलि रोने लगी |
| उन्होंने दरवाज़ा खोला क्योंकि किसी ने दस्तक दी थी | दस्तक दी थी | दरवाज़ा खोला |
| हम घर जल्दी लौट आए क्योंकि मौसम खराब हो गया था | मौसम खराब हो गया था | घर लौट आए |
भविष्यकाल किसे कहते है ? (bhavishya kaal kise kahte hai )
भविष्यकाल का अर्थ है आने वाले समय में होने वाली क्रिया। इस काल में हमें भविष्य में घटित होने वाली क्रिया का बोध होता है। इसमें कार्य के भविष्य में होने की संभावना या निश्चितता व्यक्त की जाती है।”
भविष्यकाल के उदाहरण |
- कल से परीक्षा शुरू हो जाएगी।
(भविष्य में परीक्षा आरंभ होने की क्रिया का बोध हो रहा है) - मैं दसवीं कक्षा पास करने के बाद ग्यारहवीं में जाऊँगा।
(भविष्य में होने वाली दो क्रमिक क्रियाएं) - अनमोल पाँच दिन बाद गाँव जाएगा।
(आगामी समय में होने वाली यात्रा की सूचना)
भविष्यकाल की पहचान:
- क्रिया के अंत में अक्सर आता है: “गा”, “गी”, “गे”, “होगा”, “हो जाएगी” आदि।
- समय-सूचक शब्द: कल, आगे, आने वाले दिनों में, बाद में, शीघ्र, आदि।
भविष्य काल के कितने भेद होते है ?
भविष्य काल के 4 भेद होते है जो की इस प्रकार है :
- सामान्य भविष्य काल
- सम्भाव्य भविष्य काल
- सातत्यबोधक भविष्य काल
- हेतु-हेतुमद् भविष्य काल
1. सामान्य भविष्य काल किसे कहते है ?
सामान्य भविष्य काल को अंग्रेजी में Simple Future Tense कहते है|”सामान्य भविष्यत् काल में भविष्य में होने वाली क्रिया को साधारण रूप से व्यक्त किया जाता है।” या “सामान्य भविष्यत् काल वह होता है जिसमें किसी कार्य के भविष्य में होने की सामान्य जानकारी दी जाती है।”
सामान्य भविष्य काल की पहचान कैसे करें ?
“सामान्य भविष्यत् काल के वाक्यों में समय सूचक शब्द जैसे – ‘कल’, ‘अगले सप्ताह’, ‘बाद में’, ‘भविष्य में’ आदि का प्रयोग होता है। इन वाक्यों की क्रिया के अंत में सामान्यतः ‘गा’, ‘गी’, ‘गे’, ‘होगा’, ‘होगी’, ‘होंगे’ जैसे शब्द होते हैं।”
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण |
- मैं कल अजमेर जाऊँगा।
- वह अगले खेल में भाग लेगा।
- हम रविवार को पिकनिक पर जाएंगे।
- सीता अपनी शिक्षिका से मिलेगी।
- पिताजी अगले महीने गाँव जाएंगे।
2. सम्भाव्य भविष्य काल किसे कहते है ?
“जब किसी वाक्य से भविष्य में किसी क्रिया के होने की केवल सम्भावना प्रकट होती है, तब वहाँ संभाव्य भविष्यत् काल का प्रयोग किया जाता है।”सम्भाव्य भविष्य काल को अंग्रेजी में Doubtful Future Tense कहते है |
सम्भाव्य भविष्य काल की पहचान कैसे करें ?
- यदि वाक्य में “सकता है”, “सकती है”, “सकते हैं” जैसे शब्द हों, तो वहाँ सम्भाव्य भविष्य काल का प्रयोग हुआ होता है।
- यह काल ऐसे कार्यों को दर्शाता है, जिनके भविष्य में होने की केवल संभावना होती है।
- इसमें कार्य का होना निश्चित नहीं होता, केवल संभावना व्यक्त की जाती है।
सम्भाव्यभविष्य काल के उदाहरण |
- मुकेश कल स्कूल जा सकता है।
👉 (संभावना है कि वह जाएगा, निश्चित नहीं है।) - नीता समय पर आ सकती है।
👉 (शायद समय पर आए।) - भारतीय क्रिकेट टीम सभी मैच जीत सकती है।
👉 (संभव है कि टीम जीते, क्योंकि “टीम” एक एकवचन स्त्रीलिंग संज्ञा है।) - मैं कल तुमसे मिल सकता हूँ।
👉 (संभावना है कि मुलाकात हो, पर निश्चित नहीं।) - हम सब इस साल विदेश घूमने जा सकते हैं।
👉 (शायद हम विदेश जाएँ, यह केवल एक संभावना है।)
3. सातत्यबोधक भविष्य काल किसे कहते है ?
“सातत्यबोधक भविष्यत् काल में हमें यह पता चलता है कि कोई कार्य भविष्य में निरंतर चलता रहेगा।”सातत्यबोधक भविष्य काल को अंग्रेजी में Future Continuous Tense कहते है |
सातत्यबोधक भविष्य काल की पहचान कैसे करें ?
- वाक्य में यह भाव होता है कि कोई कार्य भविष्य में निरंतर या लगातार चलता रहेगा।
- इसमें अक्सर “रहेगा”, “रहूंगा”, “रहेंगे”, “रहेगी” जैसे शब्दों का प्रयोग होता है।
- कार्य का आरंभ भविष्य में होगा और वह कुछ समय तक लगातार चलता रहेगा।
सातत्यबोधक भविष्य काल के उदाहरण |
- मैं हर सुबह समय पर योग करता रहूँगा।
👉 (भविष्य में योग करने का कार्य लगातार चलता रहेगा।) - वैशाली रोज समय पर उठती रहेगी।
👉 (भविष्य में समय पर उठने की क्रिया नियमित रूप से चलती रहेगी।) - हम विद्यालय प्रतिदिन जाते रहेंगे।
👉 (भविष्य में स्कूल जाना एक सतत प्रक्रिया बनी रहेगी।) - वह किताबें पढ़ता रहेगा।
👉 (भविष्य में पढ़ने का कार्य लगातार चलता रहेगा।) - बच्चे मैदान में रोज खेलते रहेंगे।
👉 (भविष्य में खेलने की क्रिया निरंतर चलती रहेगी।)
4. हेतु-हेतुमद् भविष्य काल किसे कहते है ?
“हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल में एक क्रिया (हेतुमद्) का सम्पन्न होना या न होना किसी अन्य क्रिया (हेतु) पर निर्भर करता है। यह भविष्यत् काल का एक विशेष प्रकार है, जिसमें दोनों क्रियाएं भविष्य से संबंधित होती हैं। यदि दूसरी क्रिया (हेतु) भविष्य में पूरी होती है, तभी पहली क्रिया (हेतुमद्) भी पूरी हो सकेगी।”
सारा भाषा में “हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल में कोई कार्य भविष्य में तभी पूरा होगा, जब उससे जुड़ा कारण (हेतु) भी भविष्य में घटित होगा।”
हेतु-हेतुमद् भविष्य काल को अंग्रेजी में Conditional Future Tense कहते है |
हेतु-हेतुमद्भविष्य काल की पहचान कैसे करें ?
- वाक्य में दो क्रियाएँ होती हैं —
- हेतु (कारण) = मुख्य क्रिया जिससे परिणाम उत्पन्न होगा।
- हेतुमद् (परिणाम) = वह क्रिया जो कारण के पूरा होने पर ही घटित होगी।
- दोनो क्रियाएँ भविष्य में होती हैं, लेकिन एक का संपन्न होना दूसरी के होने पर निर्भर करता है।
- संकेत शब्दों में अक्सर “तो”, “तब”, “यदि”, “जब”, “तो ही” आदि मिलते हैं।
हेतु-हेतुमद् भविष्य काल के उदाहरण:
- यदि वह समय पर आएगा, तो हम घूमने जाएंगे।
👉 (यहाँ “वह आएगा” = हेतु, “हम जाएंगे” = हेतुमद्) - जब बारिश रुकेगी, तब हम बाहर खेलेंगे।
👉 (बारिश का रुकना = हेतु, बाहर खेलना = हेतुमद्) - अगर तुम पढ़ाई करोगे, तो परीक्षा में सफल हो जाओगे।
👉 (पढ़ाई करना = हेतु, सफल होना = हेतुमद्) - यदि वह बुलाएगा, तो मैं ज़रूर जाऊँगा।
👉 (बुलाना = हेतु, जाना = हेतुमद्) - “जब तुम घर पर आओगे तभी मैं बाजार जा पाऊँगा।”
हेतु (कारण): तुम घर पर आओगे
हेतुमद् (परिणाम): मैं बाजार जा पाऊँगा
वर्तमान काल किसे कहते है ? (vartman kaal kise kahte hai )
वर्तमान काल की परिभाषा को समझने से पहले हमें इसके अर्थ को समझना होगा | “वर्तमान” का अर्थ होता है “अभी” और “काल” का अर्थ होता है “समय”। यानी जो समय अभी चल रहा है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। वह क्रिया रूप, जिससे यह ज्ञात हो कि कोई कार्य इस समय (अभी) हो रहा है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। वर्तमान काल को english में “present tense ” कहते है | वर्तमान काल के कुल छह (6) भेद होते है | इसके बारे में हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे |
वर्तमान काल की पहचान कैसे करें |
“वर्तमान काल की पहचान करना आसान होता है। जब किसी वाक्य के अंत में ‘है’, ‘हैं’, ‘हूँ’, या ‘हो’ जैसे शब्द मिलते हैं, तो वह वाक्य वर्तमान काल में होता है।”
वर्तमान काल के उदाहरण | Vartmaan kaal ke example
“वर्तमान काल के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं, जिनसे आपको इसे और अच्छी तरह समझने में मदद मिलेगी।”
- मैं स्कूल जाता है।
- कमल किताब पढ़ रहा है ।
- बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
- सीता कविता लिख रही है।
- तुम बहुत अच्छा गाते हो।
- अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे हैं।
- हम रोज़ सुबह योग करते हैं।
- बच्चा रो रहा है।
- लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।
- वह हमेशा समय पर आता है।
वर्तमान काल (Present Tense ) के भेद एवं प्रकार |
“काल की दृष्टि से वर्तमान काल के 6 भेद होते हैं, जो इस प्रकार हैं:”
- पूर्ण वर्तमान काल
- अपूर्ण वर्तमान काल (तत्कालिक वर्तमान काल)
- सामान्य वर्तमान काल
- संदिग्ध वर्तमान काल
- संभाव्य वर्तमान काल
- पूर्ण सातत्य वर्तमान काल
1. पूर्ण वर्तमान काल किसे कहते है ?
“क्रिया के उस रूप से, जिससे यह पता चलता है कि कोई कार्य अभी-अभी पूरा हुआ है, वहाँ पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) का प्रयोग किया जाता है।”
पूर्ण वर्तमान काल की पहचान क्या है ?
“जब किसी वाक्य के अंत में ‘चुका है’, ‘चुकी है’, ‘चुके हैं’, ‘हूँ’, ‘है’, ‘हैं’ आदि शब्द आते हैं और वाक्य से यह स्पष्ट होता है कि कार्य हाल ही में पूर्ण हुआ है, तब वहाँ पूर्ण वर्तमान काल का प्रयोग होता है।”
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण |
- रवि खाना खा चुका है।
- मैं होमवर्क पूरा कर चुका हूँ।
- वे लोग स्कूल जा चुके हैं।
- सीता सब्ज़ी बना चुकी है।
- हम वह फ़िल्म देख चुके हैं।
2. अपूर्ण वर्तमान काल किसे कहते है ?
“जिस क्रिया रूप से यह ज्ञात होता है कि कोई कार्य वर्तमान समय में जारी है अर्थात वह कार्य अभी भी हो रहा है और अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है। इस काल से यह स्पष्ट होता है कि कार्य अधूरा है और क्रिया का संपादन अब भी चल रहा है।”
अपूर्ण वर्तमान काल की पहचान क्या है ?
“किसी वाक्य में अपूर्ण वर्तमान काल की पहचान करना आसान होता है। जब वाक्य के अंत में ‘रहा है’, ‘रही है’, ‘रहे हैं’ जैसे शब्द प्रयोग में आते हैं, तो वहाँ अपूर्ण वर्तमान काल का प्रयोग किया गया होता है।”
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण |
- अमन पढ़ाई कर रहा है।
- शालिनी खाना खा रही है |
- वे बच्चे खेल रहे हैं।
- मैं अभी किताब पढ़ रहा हूँ।
- हम सब मिलकर गीत गा रहे हैं।
3. सामान्य वर्तमान काल किसे कहते है ?
“जब कोई क्रिया वर्तमान समय में सामान्य रूप से या रोज़मर्रा होती है, तो उस क्रिया को सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense) कहते हैं। सामान्य वर्तमान काल को अंग्रेजी में Simple Present Tense कहते है |
सामान्य वर्तमान काल की पहचान क्या है ?
जब कोई कार्य रोज़मर्रा का हो, आदतन हो, या सामान्य रूप से होता हो, और वाक्य में “है”, “हैं”, “हूँ”, “हो” आदि शब्दों का प्रयोग हो — तब वहाँ सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense) होता है।
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण |
- अनिल रोज़ स्कूल जाता है।
- मैं हर सुबह जल्दी उठता हूँ।
- बच्चे पार्क में खेलते हैं।
- वह हर रविवार मंदिर जाती है।
- सूरज पूरब से उगता है।
संदिग्ध वर्तमान काल किसे कहते है ?
“‘संदिग्ध’ शब्द का अर्थ होता है ‘संदेह’। जब किसी क्रिया के वर्तमान समय में होने को लेकर संदेह होता है, तब उस स्थिति को व्यक्त करने के लिए संदिग्ध वर्तमान काल (Potential Present Tense) का प्रयोग किया जाता है।”
4. संदिग्ध वर्तमान काल की पहचान क्या है ?
- वाक्य में संभावना, संदेह या अनिश्चितता का भाव होता है।
- वाक्य के अंत में आमतौर पर “सकता है”, “सकती है”, “सकते हैं” जैसे शब्द आते हैं।
- कार्य अभी हुआ नहीं है, पर होने की संभावना है।
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण |
- वह समय पर आ सकता है।
- मैं यह काम आज ही कर सकता हूँ।
- सीता परीक्षा में सफल हो सकती है।
- हम बारिश में भी जा सकते हैं।
- वे लोग हमारी मदद कर सकते हैं।
5. संभाव्य वर्तमान काल किसे कहते है ?
“‘संभाव्य’ शब्द का अर्थ होता है ‘संभावना’ या ‘संभावित’। जब वर्तमान काल में हो रही किसी क्रिया के पूरे होने की संभावना होती है, तब वहाँ संभाव्य वर्तमान काल (Probable Present Tense) का प्रयोग किया जाता है।”
संभाव्य वर्तमान काल की पहचान क्या है ?
- वाक्य में संभावना, उम्मीद, या आशंका का भाव होता है।
- ऐसे वाक्यों में अक्सर “शायद”, “संभवतः”, “कदाचित”, “अवश्य”, “हो सकता है कि” जैसे शब्द आते हैं।
- क्रिया सामान्य वर्तमान की तरह ही दिख सकती है, लेकिन भाव में अनिश्चितता या अनुमान होता है।
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण |
- शायद वह अब स्कूल जाता हो।
- संभवतः वह परीक्षा में सफल हो।
- कदाचित वे लोग यात्रा पर जा रहे हों।
- हो सकता है कि वह अब तक घर पहुंच गया हो।
- वह इस समय तक खाना खा चुका हो — यह संभावना है।
6. पूर्ण सातत्य वर्तमान काल किसे कहते है ?
“जब कोई कार्य भूतकाल में शुरू हुआ हो और वर्तमान समय तक लगातार जारी हो, तब उस कार्य को व्यक्त करने के लिए पूर्ण सातत्य वर्तमान काल का प्रयोग किया जाता है।”
पूर्ण सातत्य वर्तमान काल की पहचान क्या है ?
- क्रिया लगातार जारी होने का संकेत देती है।
- वाक्य में आमतौर पर “रहा है”, “रही है”, “रहे हैं” के साथ समय की अवधि बताई जाती है — जैसे “से”, “जब से”, “पिछले 2 घंटे से” आदि।
- सहायक क्रिया रूप:
👉 has/have been + क्रिया का -ing रूप
👉 हिंदी में: “क्रिया + रहा/रही/रहे + है/हूँ/हैं” + समय
पूर्ण सातत्य वर्तमान काल के उदाहरण |
- मैं सुबह से घूम रहा हूँ।
- वह दो घंटे से पढ़ रही है।
- वे लोग कल से यहाँ रह रहे हैं।
- हम सुबह से तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं।
- बच्चा देर से रो रहा है।
Latest Post Of Hindi Grammar
- हिंदी वर्णमाला क्या है? स्वर और व्यंजन की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण |हिंदी वर्णमाला क्या है? पूरी जानकारी अगर आप हिंदी भाषा सीखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको हिंदी
- शब्द की परिभाषा क्या है ? Shabd Kise Kahate Hain ? भेद उदाहरण आदि |शब्द क्या है? शब्द के भेद (रूढ़, योगिक, योग, मिश्र) प्रिय छात्रों आपका स्वागत आज के इस लेख
- क्रिया किसे कहते है ? इसके भेद एवं उदाहऱण , (Kriya kya Hoti hai In Hindi) जानिए |क्रिया क्या होती है? इसके प्रकार और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी | नमस्कार दोस्तों | क्या आपका भी
- Sarvnaam Kya Hai? सर्वनाम की परिभाषा और भेद |उदाहरण सहित पूरी जानकारी हिंदी में|सर्वनाम क्या है? (Sarvnaam kise kahte Hai) – परिभाषा और अर्थ| Sarvnaam kise kahte hai हिंदी में :
- वाक्य किसे कहते हैं? | वाक्य की परिभाषा, भेद और उदाहरण हिंदी में|वाक्य किसे कहते हैं? (vakya kise kahate hain) “जब कई अर्थपूर्ण शब्द एक निश्चित क्रम में जुड़कर किसी
- विशेषण (Visheshan) की परिभाषा, भेद और उदाहरण हिंदी में|📘विशेषण किसे कहते हैं? (Visheshan in Hindi) हिंदी व्याकरण में विशेषण का एक महत्वपूर्ण स्थान है|आज के इस
- क्रिया विशेषण: परिभाषा, प्रकार, उदाहरण और पहचान | Kriya Visheshan in Hindiक्रिया विशेषण: परिभाषा, प्रकार, उदाहरण और पहचान क्रिया विशेषण की परिभाषा :’यदि हम इसके नाम को देखें तो
- संधि किसे कहते है ? उदाहरण सहित इसकी परिभाषा प्रकार एवं भेद आदि |संधि: संस्कृत और हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग 🔶 1. भूमिका (परिचय) भाषा केवल अभिव्यक्ति के माध्यम
- समास किसे कहते है ? इसके प्रकार और उदाहरण जानिए|समास किसे कहते है ? Samas in hindi हिंदी व्याकरण में समास का अत्यधिक महत्व है। यह शब्द







